Read Time:1 Minute, 17 Second
गोपेश्वर। चमोली गोपेश्वर मोटरमार्ग ग्वीलों बैंड पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय एक स्कूटी पर सवार होकर महिला गोपेश्वर की ओर आ रही थी, तभी ग्वीलों बैंड के पास वह एक अनियंत्रित बस की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया मृतक महिला की पहचान मंजू देवी (35 वर्ष), पत्नी भरत सिंह नेगी ग्राम ईरानी के रूप में हुई है।


