प्रदेश अध्यक्ष योगिता कैंतुरा रावत ने सौंपी जिम्मेदारी, ग्राम प्रधानों के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए करेंगे कार्य
देहरादून। ग्राम प्रधान संगठन, उत्तराखंड ने चमोली जिले के दशोली विकासखंड निवासी नयन सिंह कुंवर को संगठन का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता कैंतुरा रावत ने 10 अक्टूबर 2026 को नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
नयन सिंह कुंवर पूर्व में ग्राम प्रधान संगठन के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन ने उनकी निष्ठा, सक्रिय सहभागिता, संगठनात्मक क्षमता और ग्राम प्रधानों के हितों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है।
नियुक्ति पत्र में प्रदेश अध्यक्ष योगिता कैंतुरा रावत ने विश्वास जताया कि नयन सिंह कुंवर संगठन की गरिमा और संविधान के अनुरूप अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। साथ ही प्रदेशभर के ग्राम प्रधानों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने में सक्रिय योगदान देंगे।


