हेमकुंड साहिब में रिकॉर्ड 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था, कपाट बंद

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second

सेना के बैंड, शबद-कीर्तन और अंतिम अरदास के बीच संपन्न हुआ यात्रा का समापन

चमोली। श्री हेमकुंड साहिब और श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट शनिवार को विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके साथ ही वर्ष 2026 की यात्रा का समापन हो गया। इस वर्ष रिकॉर्ड 3,84,500 से अधिक श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब पहुंचकर मत्था टेका।

कपाट बंद होने के अवसर पर सुखमणी साहिब का पाठ, शबद-कीर्तन और अंतिम अरदास हुई। इसके बाद पंज प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब को सेना के बैंड की धुनों के बीच सचखंड साहिब में सुशोभित किया गया।

यात्रा के अंतिम दिन पाकिस्तान से आए 40 सदस्यीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे सहित देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन के साक्षी बने। 23 मई से शुरू हुई यात्रा में दुर्गम पर्वतीय मार्गों और मौसम की चुनौतियों के बावजूद रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डिग्रियों के बोझ से नहीं, हुनर और हौसले से लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी

पीपलकोटी की पिंकी जोशी : छोटी-सी परचून की दुकान से सैकड़ों परिवारों का भरोसा जीतने तक का सफर उच्च शिक्षा के बाद घर की चारदीवारी तक सीमित रहने के बजाय चुना स्वरोजगार का रास्ता, व्यवहार और ईमानदारी को बनाया कारोबार की ताकत   नवरात्रि विशेष संतोष कुंवर पीपलकोटी। पहाड़ की […]

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share
error: Content is protected !!