कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने काली फीती बांधकर जताया विरोध

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 37 Second

17 अक्टूबर को कार्य बहिष्कार और धरने की चेतावनी

गोपेश्वर। लंबित मांगों के निराकरण को लेकर उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार को चमोली जिले के गोपेश्वर मुख्यालय सहित सभी आठ तहसीलों में कर्मचारियों ने काली फीती बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज किया।

जिलाध्यक्ष राकेश सिंह नेगी और जिला मंत्री गिरिजा प्रसाद कोटियाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने वर्ष 2005 से लंबित कलेक्ट्रेट ढांचे के पुनर्गठन, कनिष्ठ सहायक की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, ग्रेड पे में संशोधन, पदोन्नति में 10 प्रतिशत कोटा निर्धारित करने और लंबित स्थानांतरण प्रकरणों के निस्तारण समेत विभिन्न मांगें उठाईं।

संघ ने बताया कि 14 अक्टूबर तक कर्मचारी काली फीती बांधकर कार्य करेंगे। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर 17 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन और पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पब्लिक इंटर कॉलेज में नशामुक्ति अभियान के तहत निकाली रैली, प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित

पब्लिक इंटर कॉलेज में नशामुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों ने निकाली रैली, नुक्कड़ नाटक से बताए नशे के दुष्परिणाम चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण डोईवाला। नशे के खिलाफ जंग केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। नशा जहां […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!