Read Time:1 Minute, 14 Second
चमोली।ज्योतिर्मठ विकासखंड के सलुड डूंग्रा, बरोसी, पगनो और मोल्टा गांवों के ग्रामीणों ने बदहाल सडक और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को जोशीमठ में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। ढोल-दमाऊ की थाप के साथ सड़कों पर उतरे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत करोडों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क कीं हालत जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार 1980 से अब तक कई बार बजट आवंटित हुआ, लेकिन गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं हुआ। आरोप है कि ठेकेदार और विभाग ने पुरानी दीवारो पर प्लास्टर कर खानापूर्ति की। प्रशासन पर टालमटोल का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुईं तो हजारो लोग जिला जिलाधिकारी का घेराव करेंगे

