नौकरी छोड़ गांव लौटे नीरज भट्ट, एरोपोनिक्स तकनीक से गोपेश्वर में उगा रहे केसर

jantakikhabar
0 0
Read Time:4 Minute, 14 Second

रिवर्स पलायन की मिसाल बने युवा उद्यमी, आधुनिक तकनीक से पहाड़ में स्वरोजगार की नई राह दिखाई

गोपेश्वर।पहाड़ से रोजगार की तलाश में युवाओं का पलायन आम बात है, लेकिन चमोली के गोपेश्वर निवासी नीरज भट्ट ने नौकरी छोड़कर गांव लौटने का फैसला किया और अपनी तकनीकी शिक्षा को स्वरोजगार का आधार बनाया। बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक करने वाले नीरज अब एरोपोनिक्स तकनीक के जरिए गोपेश्वर में केसर का उत्पादन कर रहे हैं। उनकी यह पहल पहाड़ में रिवर्स पलायन और आधुनिक खेती की संभावनाओं की एक प्रेरक मिसाल बन रही है।

नीरज ने बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद निजी कंपनियों में नौकरी की। हालांकि, उद्यानिकी के प्रति उनकी रुचि और अपने क्षेत्र में कुछ नया करने की इच्छा उन्हें वापस चमोली खींच लाई। उन्होंने नौकरी छोड़कर खेती को व्यवसाय के रूप में अपनाने का निर्णय लिया। शुरुआत में लीज पर भूमि लेकर उद्यान विभाग के सहयोग से पॉलीहाउस स्थापित किया और लिलियम फूलों का उत्पादन शुरू किया। इसके बाद उन्होंने कीवी उत्पादन की दिशा में भी कदम बढ़ाए।

इसी दौरान इंटरनेट के माध्यम से उन्हें एरोपोनिक्स तकनीक से केसर उत्पादन की जानकारी मिली। उन्होंने इस तकनीक का गहन अध्ययन किया और वर्ष 2024 में गोपेश्वर में केसर उत्पादन की शुरुआत कर दी। इस तकनीक में बिना मिट्टी के पौधों की जड़ों तक नियंत्रित वातावरण में पोषक तत्व पहुंचाए जाते हैं। नीरज ने आधुनिक तकनीक का उपयोग कर पहाड़ में केसर उत्पादन की नई संभावनाओं को तलाशना शुरू किया।

नीरज की इस पहल को आगे बढ़ाने में उद्यान विभाग भी सहयोग कर रहा है। केसर उत्पादन यूनिट स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत 20 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई है। योजना के अंतर्गत परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अनुदान केंद्र सरकार और 25 प्रतिशत अनुदान राज्य सरकार की ओर से दिया जाता है, जबकि शेष धनराशि ऋण के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है।

नीरज को पहली ही फसल में करीब एक लाख रुपये मूल्य की केसर उपज प्राप्त हुई। इसके बाद से वह लगातार केसर उत्पादन कर रहे हैं। उनका मानना है कि वैज्ञानिक जानकारी, आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर युवा खेती को लाभकारी व्यवसाय बना सकते हैं।

नीरज का उद्देश्य केवल अपना रोजगार स्थापित करना नहीं, बल्कि पहाड़ के दूसरे युवाओं को भी गांव लौटकर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उनकी यह पहल बताती है कि पहाड़ का युवा अपनी शिक्षा, प्रतिभा और तकनीकी दक्षता का इस्तेमाल अपने ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए कर सकता है। नौकरी की तलाश में शहरों की ओर जाने के बजाय अपने गांव में ही संभावनाएं तलाशने की नीरज की कोशिश रिवर्स पलायन की दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण बन रही है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े में भाजपा का जनसंपर्क अभियान, गांव-गांव योजनाएं पहुंचाने का लिया संकल्प

चमोली।उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत भाजपा ने गांव-गांव तक केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया है।  राज्य निर्माण के ऐतिहासिक संघर्ष, औद्योगिक विकास और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। […]

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share
error: Content is protected !!