Read Time:1 Minute, 13 Second
देहरादून।उत्तराखंड जल संस्थान ने गंगा में गिरते दूषित जल पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किए हैं। उत्तराखंड जल संस्थान के प्रमुख डीके सिंह के आदेश पर प्रभारी अधिशासी अभियंता हरीश बंसल को जल संस्थान की विजिलेंस शाखा का अधिशासी अभियंता नियुक्त किया गया है।

हरीश बंसल बीते करीब दो वर्षों से अध्ययन प्रभारी अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात थे, कुंभ मेले को देखते हुए अब हरिद्वार जल संस्थान की अनुरक्षण शाखा (गंगा) के नए अधिशासी अभियंता के रूप में अजय कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजय कुमार को हरिद्वार में कार्य संभालने का लंबा अनुभव है, जिससे गंगा संरक्षण और सीवरेज प्रबंधन कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

