नंदानगर के रामणी गांव में फंदे पर लटके मिले युवक-युवती,गांव में सनसनी,

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second

चमोली नंदानगर विकासखंड के रामणी गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के मेला मंच के पीछे रेलिंग से एक युवक और युवती के शव फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही नंदानगर थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतकों की पहचान रिया पुत्री सूरज लाल और सुनील पुत्र कुंवर लाल के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को कुछ ग्रामीण छानी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से दोनों को फंदे पर लटका देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान और समीप की दुकान के संचालक को दी। ग्राम प्रधान कुंवर लाल ने मौके पर पहुंचकर पुलिस और प्रशासन को घटना की जानकारी दी।

ग्राम प्रधान के मुताबिक मेला मंच गांव से कुछ दूरी पर स्थित है और इसके समीप जूनियर हाईस्कूल भी है। रातभर बारिश होने के कारण घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह हो पाई।

प्रारंभिक जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। रिया कक्षा 11 और सुनील कक्षा 12 में राजकीय इंटर कॉलेज बूरा में अध्ययनरत बताए गए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी घटना के कारणों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है तथा पोस्टमार्टम और अन्य कार्रवाई के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
100 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गजेंद्र सिंह रावत बने चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष

  सहकारिता को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने का जताया संकल्प   चमोली। चमोली जिला सहकारी बैंक  के अध्यक्ष पद पर गजेंद्र सिंह रावत के निर्विरोध निर्वाचन से सहकारिता और राजनीतिक क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में गजेंद्र सिंह रावत […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!