गजेंद्र सिंह रावत बने चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष

jantakikhabar
1 0
Read Time:2 Minute, 7 Second

 

सहकारिता को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने का जताया संकल्प

 

चमोली। चमोली जिला सहकारी बैंक  के अध्यक्ष पद पर गजेंद्र सिंह रावत के निर्विरोध निर्वाचन से सहकारिता और राजनीतिक क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में गजेंद्र सिंह रावत ने जिला सहकारी बैंक की कमान संभाली है।

जिला सहकारी बैंक की प्रबंध समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए गजेंद्र सिंह रावत को जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद उन्होंने कहा कि जिले में सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने किसानों, छोटे कारोबारियों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने तथा सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक को पारदर्शिता और जनहित की भावना के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही बैंक की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों और ग्रामीणों तक पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे।

गजेंद्र सिंह रावत के अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सहकारिता क्षेत्र से जुड़े सदस्यों और विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिला सहकारी बैंक नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और जिले में सहकारिता क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!