पगनों गांव में आपदा प्रभावित परिवारों को बांटी सहायता राशि

jantakikhabar
1 0
Read Time:1 Minute, 26 Second

 

 

चमोली।विकासखंड जोशीमठ के पगनों गांव में भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को तहसील प्रशासन द्वारा राहत राशि के चेक, अहैतुक सहायता और खाद्यान्न किट वितरित किए गए। नायब तहसीलदार आशीष जोशी ने बताया कि विगत 22 अगस्त को पगनों गावं के ऊपर पहाडी से हुए भूस्खलन से सात परिवार प्रभावित हुए थे। जिसमें से एक परिवार का आवासीय भवन पूर्ण क्षतिग्रस्त होने पर 1.30 लाख सहायता राशि और 5 हजार की अहैतुक सहायता राशि का चेक दिया गया।

दो परिवारों के भवन आंशिक क्षति होने पर 6500 रुपये प्रति परिवार और 05 परिवारों को अहैतुक सहायता राशि के तहत प्रति परिवार 5 हजार के चेक वितरित किए गए। प्रभावित सभी परिवारों को पूर्व में खाद्यान्न किट भी उपलब्ध कराई गई है। प्रशासन की टीम आपदा प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचा रही है। भूस्खलन प्रभावित गांव पगनों की विस्थापन हेतु प्रक्रिया भी चल रही है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्यटकों की नजरों से ओझल है तड़ाकताल,सरकार की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष

 ब्रिटिश शासनकाल में एक वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैले तड़ाकताल में जलक्रीड़ा का आनंद उठाते थे अंग्रेज  चमोली।ब्रिटिश शासन काल में जिस तड़ाकताल का उपयोग जलक्रीड़ा के लिए किया जाता था वह आज उत्तराखंड सरकार की उपेक्षा के चलते पर्यटकों की नजरों से दूर है। अगर सरकार इस ताल का […]

Subscribe US Now

Share