मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तरकाशी, रोड शो में उमड़ा भारी जनसमूह

jantakikhabar
1 0
Read Time:4 Minute, 14 Second

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 240 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर बड़ी सौगात दी 

चिरंजीव सेमवाल उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को उत्तरकाशी पहुंचे। सीएम धामी रामलीला मैदान में आयोजित दीदी-भुली महोत्सव में मुख्य अतिथि प्रतिभाग करने पहुंचे

सोमवार को ठीक 12:15 बजे मुख्यमंत्री उत्तरकाशी पहुंचने तांबा खानी के पास कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जिसके उपरांत रोड शो में मुख्यमंत्री ने जहां सड़क के दोनों ओर खड़ी दीदी -भुली का अभिवादन किया तो वहीं रोड शो में फूल बरसाकर भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान गंगा -यमुना घाटी के ढोल-दमाऊं,नृत्य के साथ रोड शो में भारी जनसमूह मौजूद रहा जो कि मुख्यमंत्री के काफिले के साथ बढ़ा।उधर रोड शो के उपरांत सीएम रामलीला मैदान में दीदी-भुली महोत्सव में प्रतिभाग करने के अलावा विभिन्न विकासपरक योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

उत्तरकाशी में सीएम धामी ने बद्री गाय पूजन कर किया स्टालों का निरीक्षण उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले बद्री गाय पूजन किया,श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय उत्तरकाशी के आचार्य एवं ऋषि कुमारों ने वैदिक मंत्रों उच्चारण से गौ पूजा की बता दें कि सनातन धर्म में गाय पूजा का विशेष महत्व होता है।हिन्दू ग्रंथों के अनुसार गाय को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न प्रदर्शनियों का आलोकन किया। इस मुख्य रूप से पशुपालन विभाग ,पर्यटन विभाग के होम स्टेट, स्वराज कर योजना उद्यान विभाग कृषि, शहरी विकास एवं महिला सशक्तिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग, जल संस्थान,वन विभाग,सहित दर्जनों स्टालों का निरीक्षण किया है।इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को अनुदान और सहायता राशि के चेक वितरित किया।इस मौके पर ज़िले के प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण,पुरोला विधायक, राज्य मंत्री राज कुमार,यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती विनीता रावत, शैलेंद्र सिंह कोहली,बचन सिंह पंवार, सूरत राम नौटियाल, नागेंद्र सिंह चौहान, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, डीएम अभिषेक रूहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, पुलिस उपाधीक्षक सुरेश सिंह भंडारी, अनुज कुमार, प्रशांत कुमार,एडीएम, उपजिलाधिकारी बृजेश तिवारी,चतर सिंह चौहान, सहित विभिन्न विभागों के आला अफसर मौजूद रहे हैं

 

 

 

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चमोली में 128 नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

चमोली।उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य सशक्तिकरण अभियान के तहत सोमवार को गौचर डायट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए 128 नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति […]

Subscribe US Now

Share