हरेला के तहत किया गोथल समिति ने पौधरोपण

jantakikhabar
0 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:1 Minute, 29 Second

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले देवलधार में रविवार को हरेला कार्यक्रम के तहत चरण पादुका गोथल समिति के डाली लगोला जीवन बचोला अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।

समिति की सचिव मीना तिवारी ने बताया कि हरेला के तहत रविवार को देवलधार में ग्रामीणों के सहयोग से विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में देवलधार की महिलाओं ने काफी संख्या में भागेदारी निभाते हुए पर्यावरण को बचाने के लिए शपथ भी ली। साथ ही महिलाओं ने पर्यावरण जागरूकता रैली भी निकाली। उन्होंने बताया कि इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वन विभाग के डीएस खाती, बाल कवि कार्तिक तिवारी, सुधीर तिवारी, ग्राम प्रधान गीता डिमरी, प्रवीण डिमरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डाकपत्थर, शक्ति नहर में बहा किशोर, SDRF ने सर्चिंग के दौरान बरामद किया शव

देहरादून। रविवार को पुलिस चौकी डाकपत्थर द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि डाकपत्थर के पास शक्तिनहर पूल नम्बर 01 में एक बच्चा बह गया है। सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर से ASI सुरेश तोमर के हमराह SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। SDRF […]

You May Like

Subscribe US Now

Share