चमोली।पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपाा देवी ने सीएम धामी को ज्ञापन भेजकर केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चमोली जनपद के घोड़े – खच्चर संचालकों के रजिस्ट्रेशन के लिए रूद्रप्रयाग प्रशासन को निर्देश करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से रूद्रप्रयाग जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग द्वारा चमोली जिले के घोड़े – खच्चरों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा रहा है। जबकि पूर्व में यहां के सैकड़ों घोड़े – खच्चरों का संचालन केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर होता रहा है। जिससे लोगों की रोजी-रोटी चलती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही रूद्रप्रयाग जिला प्रशासन द्वारा केदारनाथ पैदल मार्ग के लिए 5000 घोड़े – खच्चरों का रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाला है। ऐसे में चमोली जिले के भी लगभग 1500 घोड़े – खच्चरों का भी रजिस्ट्रेशन के लिए रूद्रप्रयाग प्रशासन व पशुपालन विभाग को निर्देश किया जाए। जिससे चमोली जिले के घोड़े – खच्चर संचालकों को रोजगार मिलने के साथ उनकी आजीविका चल सके। ज्ञापन देने वाले में भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह नेगी भाजपा पीपलकोटी के मंडल महा मंत्री भरत राणा, कांग्रेस के युवा नेता राकेश सेंजवाल आदि लोग शामिल थे।


