Read Time:42 Second
गोपेश्वर। नेशनल पब्लिक स्कूल, गोपेश्वर के कक्षा पांच के छात्र प्रज्ञान देवली का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
प्रज्ञान देवली ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है।
प्रज्ञान की माता डॉ. दीपा देवली उर्गम स्थित अटल उत्कृष्ट विद्यालय में गणित की शिक्षिका हैं, जबकि उनके पिता डॉ. प्रदीप देवली भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर हैं।


