आवारा पशुओं से परेशान महिलाऐ गाय को लेकर पहुंची तहसील

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second

थराली/चमोली।मंगलवार को थराली में एक अनूठा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला जहां आवारा पशुओं से परेशान कुलसारी ,बसर और आसपास की महिलाएं एक गाय को लेकर  कुलसारी से तहसील परिसर में पहुंची और उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट से आवारा पशुओं से निजात दिलाने की गुहार लगाई।

महिलाओं ने कहा  लोग अपने पालतू पशुओं जैसे गाय और बैलों को दोहन के बाद छोड़ दे रहे हैं ऐसे में  आवारा पशु बाजार क्षेत्रो से सटे गांवों में पहुंचकर लहलहाती फसल को बर्बाद कर रहे हैं,इससे पूर्व भी गांव की महिलाओं ने चंदा एकत्र कर इन आवारा पशुओं को गौ सदन और गौ आश्रमो तक पहुंचाया था बावजूद इसके लगातार लोग अपने पालतू पशुओं को कुलसारी की ओर छोड़ दे रहे हैं ऐसे में महिलाओं ने छोड़ी गई गाय को लेकर कुलसारी से तहसील तक पैदल चल कर अपना विरोध जताया,तहसील छोड़ी गई गाय को उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट ने गाय को गौ सदन में भिजवाया,साथ ही उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे इस तरह से उपयोग के बाद अपने पशुओं को न छोड़ें, उपजिलाधिकारी भट्ट ने आश्वस्त किया कि पशुपालन विभाग की मदद से दोहन के बाद पशुओं को सड़क पर छोड़ने वालो पर नजर बनाई जाएगी, यदि ऐसा कार्य करते कोई पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी. इस मौके पर सुनीता भंडारी, दीपा देवी, प्रेमा चंदौला,आदि लोग मौजूद थे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चीन में चमका जोशीमठ का शार्दुल थपलियाल, एशियाई स्की चैंपियनशिप में पाया 8वां स्थान

चमोली।चमोली जिले के विकासखंड जोशीमठ के बड़ागांव निवासी युवा खिलाड़ी शार्दुल थपलियाल ने चीन में आयोजित एशियाई स्की चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश का नाम रोशन किया है। कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद शार्दुल ने 50 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच 8वां स्थान हासिल […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!