चीन में चमका जोशीमठ का शार्दुल थपलियाल, एशियाई स्की चैंपियनशिप में पाया 8वां स्थान

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 21 Second

चमोली।चमोली जिले के विकासखंड जोशीमठ के बड़ागांव निवासी युवा खिलाड़ी शार्दुल थपलियाल ने चीन में आयोजित एशियाई स्की चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश का नाम रोशन किया है। कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद शार्दुल ने 50 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच 8वां स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

बताया जा रहा है कि इस प्रतियोगिता में चीन और कोरिया जैसे देशों के अनुभवी खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी थी, लेकिन शार्दुल ने आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के दम पर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

खास बात यह रही कि शार्दुल की इस उपलब्धि के पीछे सरकारी स्तर पर अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाया। ऐसे में देहरादून स्थित ग्राफिक एरा के डायरेक्टर कमल घनशाला द्वारा की गई आर्थिक सहायता ने उनके सपनों को पंख देने का काम किया। इस सहयोग के चलते ही शार्दुल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने चीन पहुंच सके।

शार्दुल की इस सफलता ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि प्रदेश में प्रतिभाओं को उचित संसाधन और प्रोत्साहन क्यों नहीं मिल पा रहा है। अगर समय रहते सरकार द्वारा खिलाड़ियों को आवश्यक सहयोग मिले, तो वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों में शार्दुल की इस उपलब्धि को लेकर खासा उत्साह है। लोगों ने उनकी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए सरकार से खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं देने की मांग की है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डिग्री कॉलेज गोपेश्वर में गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन

चमोली।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में नमामि गंगे इकाई द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशानुसार 16 से 31 मार्च तक आयोजित किए जा रहे गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तृतीय दिवस के आयोजन में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का सफल आयोजन करवाया गया l कार्यक्रम के अंतर्गत “गंगा की पुकार, करें प्रदूषण […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!