चमोली।विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना में कार्यरत स्थानीय युवाओं को बिना कारण बताए एचसीसी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बाहर कर दिया गया है। जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष पीपलकोटी आरती नवानी ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
टीएचडीसी की कंस्ट्रक्शन कंपनी एचसीसी में स्थानीय युवाओं द्वारा रोजगार कर अपने परिवार का भ्ररण पोषण किया जा रहा था। लेकिन हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बिना कारण बताओ नोटिस के लगभग 10 श्रमिकों को कार्य से हटा दिया गया है। जिससे स्थानीय युवाओं के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। प्रभावित युवाओं ने आरोप लगाया कि कंपनी का कार्य अभी जारी है बावजूद बिना कारण बताओ नोटिस के ही उन्हें कार्य से बेदखल कर दिया गया है। जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।
नगर पंचायत पीपलकोटी अध्यक्ष आरती नवानी ने कहा कि कंपनी द्वारा स्थानीय युवाओं का शोषण किया जा रहा है, लेकिन ये होने नहीं दिया जाएगा। परियोजना को स्थानीय लोगों ने जल, जंगल, जमीन सब कुछ दिया गया है। परियोजना में बाहरी लोगों को रोजगार मिल रहा है और स्थानीय युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही कंपनी द्वारा स्थानीय लोगों को जिन्हें हटा दिया गया है काम पर नहीं लिया गया तो परियोजना प्रभावितों द्वारा कंपनी के खिलाफ आंदोलन बड़ा जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

