गांव-गांव पहुंचेगी मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की जानकारी, जनजागरूकता वाहन रवाना

jantakikhabar
0 0
Read Time:4 Minute, 29 Second

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना को जिले के गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के ऑडिटोरियम में एमएसएमई चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में युवाओं, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जनजागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। गोपेश्वर में मुख्यमंत्री के संबोधन का वर्चुअल प्रसारण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।

12 दिन गांवों में पहुंचेगा जागरूकता वाहन

जनजागरूकता वाहन 21 अगस्त से 1 सितंबर तक जिले के विभिन्न विकासखंडों और न्याय पंचायत क्षेत्रों में जाकर मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की जानकारी देगा। वाहन के माध्यम से योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता, वित्तीय सहयोग, सब्सिडी, उद्यम पंजीकरण, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और बाजार से जुड़ने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

वाहन गोपेश्वर, मंडल, चमोली, बिरही, हेलंग, जोशीमठ, तपोवन, नंदप्रयाग, घाट, कर्णप्रयाग, सिमली, नारायणबगड़, थराली, देवाल, गैरसैंण, मेहलचौरी और पोखरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचेगा। स्थानीय संसाधनों और उपलब्ध कौशल के आधार पर उद्यम शुरू करने के इच्छुक लोगों को मौके पर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

अंजलि देवी को छह लाख का चेक

कार्यक्रम में हरियाली स्वायत्त सहकारिता से जुड़ी अंजलि देवी को उद्यम शुरू करने और हिलांस भोजनालय संचालन के लिए छह लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

चौपाल में उद्यान, कृषि, उद्योग, मत्स्य और पर्यटन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं, अनुदान और सब्सिडी की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत उद्यमियों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग, उत्पाद की गुणवत्ता सुधार, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और बाजार उपलब्ध कराने में सहायता दी जाएगी।

कार्यक्रम स्थल पर विभागीय स्टॉल, उत्पाद प्रदर्शनी, पंजीकरण डेस्क और बैंकिंग एवं ऋण सुविधा सहायता केंद्र भी लगाए गए। यहां युवाओं और स्वयं सहायता समूहों को उद्यम स्थापना, ऋण और वित्तीय सहायता से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में दर्जा मंत्री हरक सिंह, प्रेम सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, भेषज संघ अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, महामंत्री अरुण मैठाणी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, स्थानीय उद्यमी और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!