शिक्षा के क्षेत्र में मनवर रावत का योगदान अविस्मरणीय: राजकीय जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर गनियाला में विदाई समारोह संपन्न

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second

पोखरी।पोखरी विकासखण्ड के अंतर्गत राजकीय जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर गनियाला में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के समर्पित शिक्षक मनवर रावत के सेवानिवृत्त होने पर स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। शिक्षा के क्षेत्र में उनके लंबे और प्रेरणादायक सफर के समापन पर पूरा विद्यालय परिसर और ग्रामीण भावुक नजर आए।

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने दी शुभकामनाएं

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने शिक्षक मनवर रावत को पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा”एक शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। मनवर रावत जी ने दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा की जो अलख जगाई है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनेगी। उनकी सेवानिवृत्ति केवल एक पद से विदाई है, समाज निर्माण में उनकी भूमिका सदैव बनी रहेगी।”

ग्रामीणों ने मनवर रावत को फूल-मालाओं से लाद दिया और ढोल-दमाऊ की थाप के साथ उन्हें विदा किया। वक्ताओं ने कहा कि रावत जी ने न केवल बच्चों को किताबी ज्ञान दिया, बल्कि उन्हें एक बेहतर इंसान बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के छात्रों ने भी अपने प्रिय शिक्षक के लिए विदाई गीत गाए, जिससे माहौल काफी भावुक हो गया।

शिक्षक मनवर रावत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता और सहकर्मियों से मिला स्नेह उनकी जीवन भर की पूंजी है।विदाई समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की और शिक्षक रावत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रिंकी चौधरी ग्राम प्रधान वीरेंद्र राणा जिला पंचायत सदस्य, थाला बैंड वार्डकुलदीप राणा क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरीश किमोठी आदि को शामिल थे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर्णप्रयाग गैस गोदाम और होटलों में प्रशासन का छापा, अनियमितता मिलने पर सिलेंडर जब्त

कर्णप्रयाग। उपभोक्ताओं को सुरक्षित और पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को चमोली प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगण और पूर्ति विभाग की टीम ने सिमली स्थित इंडेन गैस गोदाम कर्णप्रयाग का औचक निरीक्षण किया और क्षेत्र के कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की।   […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!