स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में सांसद खेल महोत्सव में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

jantakikhabar
0 0
Read Time:4 Minute, 48 Second

चमोली।सांसद खेल महोत्सव स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में सांसद खेल महोत्सव में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, खेलों के शुभारंभ के लिए बतौर मुख्य अतिथि दशोली प्रमुख विनीता देवी पूर्व प्रमुख दशोली नंदन सिंह बिष्ट पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रघुवीर सिंह बिष्ट जिला महामंत्री विनोद कनवासी पूर्व प्रमुख भगत सिंह बिष्ट संयुक्त रूप से  खेलों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दशोली विनीता देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खेल में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को सांसद खेल महोत्सव से एक सुनहरा अवसर प्राप्त होगा वहीं दूसरी ओर पूर्व प्रमुख दशोली नंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि मैं भी एक नेशनल खिलाड़ी रहा हूं और जब बचपन में हम देखते थें कि खिलाड़ी खेलो मैं अपनी रुचि रखता था, परंतु आज देश एवं प्रदेश की सरकार बच्चों को खेलो के प्रति जागरूक करने के लिए पर्याप्त संसाधन एवं अवसर प्रदान कर रही है भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष एवं गढ़वाल लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के सहसंयोजक रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने ग्रामीण प्रवेश के प्रतिभावान, खिलाड़ियों को उचित अवसर देकर राष्ट्रीय खेलों तक पहुंचाने के लिए अनुकरणीय पहल की है और इसके साथ-साथ जो खिलाड़ी लोक सभा स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करेगा उन्हें नगद पुरस्कार राशि से भी सम्मानित किया जाएगा। जिस प्रकार से पूरी जनपद चमोली में खिलाड़ी अनेकों खेलों में बहुत अधिक संख्या में प्रतिभा कर रहे हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनपद चमोली के खिलाड़ी संसदीय क्षेत्र स्तर पर अवश्य उचित स्थान प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद चमोली के सभी विकास खंडो में प्रतिभा कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विधानसभा स्तर पर प्रतिभा करना होगा इसके पश्चात जो प्रतिभागी खिलाड़ी विधानसभा स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करेगा तो उन खिलाड़ियों को 19 दिसंबर और 20 दिसंबर को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जिला स्तर पर अपने अपने खेलों में प्रतिभा करना होगा, जो प्रतिभागी खिलाड़ी सांसद खेल महोत्सव 2025 मैं प्रतिभा कर प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे उन्हें लोकसभा पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के अंतर्गत खेलने का अवसर प्राप्त होगा और वहां प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को स्वयं गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी अपने हाथों से नगद पुरस्कार प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर दशोली प्रमुख  विनीता देवी, पूर्व प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट पूर्व प्रमुख भगत सिंह बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष रघुबीर सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री विनोद कनवासी, जिला खेल अधिकारी मोहित,प्रभारी खेल अधिकारी रश्मि बिष्ट, विधानसभा संयोजक महेंद्र सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, दशोली मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, मंडल महामंत्री भरत गाड़िया सोशल मीडिया प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी सूबेदार सुरेंद्र सिंह तोपाल दीप्ति कोठियाल ज्योति मैठाणा, कमला, आशा नेगी आदि उपस्थित रहे। साथ ही प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रशास्त्री पत्र देकर सम्मानित किया

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

24 दिसंबर को स्वर्गीय  इन्द्रमणी बड़ोनी  के 100वें जन्मदिवस को धूमधाम से मनाया जाएगा

चमोली।स्वर्गीय  इन्द्रमणी बड़ोनी  के 100वें जन्मदिवस को धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने को लेकर अपर जिला अधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय  इन्द्रमणी बड़ोनी  […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!