0
0
Read Time:1 Minute, 24 Second
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके मध्य राज्य के विभिन्न समसामयिक विषयों और मानसून की चुनौतियों के संबंध में चर्चा हुई। राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह से धामी की हुई इस मुलाकात से राजनीतिक गलियारे में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं की चर्चा भी होने लगी है। क्योंकि केंद्र में मोदी सरकार गठित हो चुकी है। राज्य में लोकसभा चुनावों के बाद विधानसभा के उपचुनाव भी समाप्त हो चुके हैं और अब धामी कैबिनेट में खाली 4 मंत्रियों की सीटें भी भरने की प्रतीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री की राज्यपाल से मुलाकात में ये भी संभावना जताई जा रही है कि क्या मंत्रिमंडल विस्तार या दायित्वधारियों की नियुक्ति को लेकर भी सरकार की तैयारी हो सकती है।