![cropped-AAPNKHABAR-1.jpg](https://jantakikhabar.com/wp-content/uploads/2023/08/cropped-AAPNKHABAR-1.jpg)
Read Time:51 Second
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महरा ने उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी की और से पार्टी विशेष के चुनाव प्रचार पर सवाल खड़ा करते हुए इसे उनके संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ बताया है। महरा ने विधानसभा अध्यक्ष की और से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में खुले आम प्रचार करने पर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद संवैधानिक है जो किसी पार्टी विशेष से नहीं जुड़ा होता है, मगर आम चुनाव में पार्टी विशेष के पक्ष में प्रचार करना उनके पद की गरिमा के खिलाफ है।
![Avatar](https://jantakikhabar.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-31-at-11.19.38.jpg)