![cropped-AAPNKHABAR-1.jpg](https://jantakikhabar.com/wp-content/uploads/2023/08/cropped-AAPNKHABAR-1.jpg)
Read Time:36 Second
टिहरी जिले के चंबा बाजार में स्थित टैक्सी पार्किंग और थाने के ऊपर पहाड़ी टूट कर गिरने की सूचना मिली है। मलबे के नीचे कई वाहन दब गए हैं। कुछ वाहनों में यात्रियों के दबने की आशंका जताई जा रही है।
अचानक आई इस आपदा से चंबा बाजार से टिहरी जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। स्थानीय पुलिस SDRF टीम और लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
![Avatar](https://jantakikhabar.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-31-at-11.19.38.jpg)