भाजपा के सदस्यता अभियान में बने 13.5 लाख से ज्यादा सदस्य

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second

प्रदेश मुख्यालय में हुई प्रथम चरण की समीक्षा बैठक, प्रदेश पदाधिकारी, कई मंत्री और विधायक रहे मौजूद

 

देहरादून। भाजपा संगठन  के प्रथम चरण की प्रदेश समीक्षा बैठक शुक्रवार को आगामी सदस्यता अभियान कार्ययोजना निर्धारण के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में पार्टी ने इस अभियान में अब तक बने सभी 13.5 लाख से अधिक सदस्यों को बधाई दी है। पार्टी दूसरे चरण में अगले 3 रविवार सदस्यता महाअभियान के तहत प्रतिदिन 2 लाख से अधिक सदस्य बनाने जा रही है। वही बैठक में प्रथम चरण में सबसे अधिक सदस्यता वाले टॉप तीन विधायक,विधानसभा और बूथों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही सक्रिय कार्यकर्ता अभियान की कार्य योजना को भी अंतिम रूप दिया गया।

 

सदस्यता अभियान के शीर्ष तीन विधायकों को किया गया सम्मानित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पहले चरण के महत्वपूर्ण उपलब्धियां को बैठक में सबने साथ साझा किया। जिसके तहत शीर्ष तीन विधायको शीर्ष तीन जनपदों शीर्ष तीन विधानसभाओं को सम्मानित किया गया। सर्वाधिक सदस्य बनाने वालों शीर्ष तीन विधायकों में सहदेव पुंडीर, सौरभ बहुगुणा, मदन कौशिक रहे। वे शीर्ष तीन जनपद जिन्होंने लक्ष्य से अधिक सदस्य अब तक हासिल की हैं उनमें अल्मोड़ा, उत्तरकाशी एवं पौड़ी शामिल हैं। इसी तरह लक्ष्य से अधिक सदस्यता हासिल करने वाली तीन विधानसभा  क्रमशः अल्मोड़ा, देहरादून कैंट और टिहरी रही

प्रदेश अध्यक्ष के बूथ पर पार्टी को हासिल वोटों से अधिक सदस्य बने

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बताया कि प्रदेश में तीन ऐसे बूथ हैं जहां पिछले चुनावों में जहां पार्टी को मिले कुल मतों से भी अधिक सदस्य बनाने में सफल हुए हैं। जिसमें बद्रीनाथ सीट पर प्रदेश अध्यक्ष के बूथ क्रमांक 175, ऋषिकेश में बूथ क्रमांक 85 और विकास नगर में बूथ संख्या 8 शामिल हैं। 1000 से अधिक सदस्य बने वाले 150 कार्यकताओं का सम्मान किया गया।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देवाल में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 103 लोगों ने रखी समस्या

  मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर किया निस्तारण विभागीय अधिकारियों को समयबद्धता से शिकायतों का निस्तारण के दिए निर्देश शिविर में मौके पर बनाए गए 09 दिव्यांगता प्रमाण पत्र निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर तीन सौ से अधिक लोगों को किया गया लाभान्वित चमोली।दूरस्थ ब्लाक देवाल के […]

You May Like

Subscribe US Now

Share