पीपलकोटी:मुआवजे की मांग पर श्रमिकों का हल्लाबोल, काम बंद कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

jantakikhabar
0 0
Read Time:5 Minute, 32 Second

पीपलकोटी। विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मृतक और घायल श्रमिकों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर बुधवार को श्रमिकों ने मोर्चा खोल दिया। हिंदुस्तान फेडरेशन यूनियन के आह्वान पर बड़ी संख्या में श्रमिकों ने परियोजना के सभी कार्यों का बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। श्रमिकों ने स्पष्ट किया कि मुआवजे को लेकर ठोस निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

यूनियन पदाधिकारियों के मुताबिक, हादसे से दो दिन पहले ही जिलाधिकारी चमोली समेत विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को मांग-पत्र सौंपकर मृतक और घायल श्रमिकों के लिए उचित मुआवजे की मांग की गई थी। इसके बावजूद उनकी मांग पर अब तक संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया।

टीएचडीसी कार्यालय तक निकाला जुलूस

बुधवार सुबह बड़ी संख्या में श्रमिक परियोजना स्थल पर एकत्रित हुए। इसके बाद जुलूस के रूप में टीएचडीसी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के बाहर पुलिस प्रशासन ने श्रमिकों को अंदर जाने से रोक दिया। इस दौरान श्रमिकों और पुलिस के बीच कुछ देर नोकझोंक भी हुई। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।

बाद में यूनियन पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन की मध्यस्थता से टीएचडीसी अधिकारियों को मौके पर बुलाया। अधिकारियों के अनुरोध पर श्रमिकों का एक प्रतिनिधिमंडल परियोजना के अधिशासी निदेशक से वार्ता के लिए पहुंचा।

मुआवजा राशि को बताया नाकाफी

फेडरेशन के महासचिव सोहन कुमार ने कहा कि टीएचडीसी और एचसीसी की ओर से घोषित मुआवजा राशि श्रमिकों को स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि मृतक श्रमिकों के परिवारों के भविष्य और घायल श्रमिकों की स्थिति को देखते हुए मुआवजा सम्मानजनक और न्यायसंगत होना चाहिए।

टीएचडीसी प्रबंधन के साथ हुई वार्ता में फिलहाल कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। प्रबंधन ने निर्णय लेने के लिए दो दिन का समय मांगा है। श्रमिकों ने स्पष्ट किया कि मांग पूरी होने तक परियोजना में कामकाज बंद रहेगा।

रैणी आपदा का दिया हवाला

प्रदर्शनकारी श्रमिकों ने वर्ष 2021 की रैणी आपदा का हवाला देते हुए कहा कि उस हादसे में मृतक श्रमिकों के परिवारों को एनटीपीसी की ओर से ₹20 लाख की सहायता राशि दी गई थी। इसके अलावा बीमा राशि भी मिली थी। श्रमिकों का कहना है कि विष्णुगाड़-पीपलकोटी हादसे में घोषित मुआवजा राशि पीड़ित परिवारों के भविष्य को देखते हुए पर्याप्त नहीं है।

श्रमिकों ने आरोप लगाया कि मुआवजे के नाम पर केवल औपचारिकता पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मृतक श्रमिकों के परिवारों और घायलों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तत्काल उचित एवं सम्मानजनक मुआवजा देने की मांग की।

श्रमिकों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर मांगों पर सकारात्मक और ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ये हैं प्रमुख मांगें

मृतक श्रमिकों के परिवारों को न्यायसंगत एवं सम्मानजनक मुआवजा दिया जाए।

घायल श्रमिकों को चोट और भविष्य की स्थिति के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाए।

घायल श्रमिकों के इलाज और पुनर्वास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

परियोजना में श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

ये रहे मौजूद

प्रदर्शन में पवन खंडूरी, राजेंद्र हटवाल, पंकज हटवाल, शेखर गोस्वामी, गोपाल नेगी, सौरव डंडरियाल, पंकज पुरोहित, समीर शाह, प्रवीण हटवाल, ललित कुलसारी, हरेंद्र कुमार, पुरोहित फोरमैन, राजेश फोरमैन, सूरज कुमार, कुलभूषण, मनोज शर्मा और राजू फोरमैन समेत बड़ी संख्या में श्रमिक एवं

यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आपदा की घड़ी में इंसानियत की मिसाल बने दो होटल स्वामी

पीपलकोटी। हाट-सियासैंण, मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद छह दिनों तक चले सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में जहां विभिन्न सुरक्षा एवं राहत एजेंसियों ने दिन-रात जुटकर लापता श्रमिकों की तलाश की, वहीं स्थानीय स्तर पर कई लोगों ने भी अभियान में महत्वपूर्ण […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!