गोपेश्वर। राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। पार्टी संगठन के द्वारा आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी ने की, जबकि कार्यक्रम का संयोजन राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिला संयोजक लक्ष्मण सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार की कड़ी में नवनियुक्त नगर अध्यक्ष गोपेश्वर धीरेन्द्र गरोडिया और अनिल कठैत नन्दप्रयाग का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला संयोजक लक्ष्मण बिष्ट ने पंचायती राज व्यवस्था के जनक व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को याद किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का सपना था कि सत्ता की चाबी सीधे गांव के हाथों में हो। उन्होंने पंचायतों के स्थानीय मुद्दों और वर्तमान कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें लंबी आयु व उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी गोविंद सिंह रावत, आनंद सिंह पंवार मुख्यालय प्रभारी, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, गोविंद सिंह सजवांण, संदीप झिंक्वाण, महेंद्र सिंह नेगी, तेजवीर कंडेरी, मनमोहन ओली, मदनलाल सेमवासी, प्रताप लाल, मदन लोहानी, अवतार सिंह सनवाल, गोपाल सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह रावत, मदन खनेड़ा, मुकुल विष्ट, दर्शन लाल, भक्त दर्शन बिष्ट, मोहन पहाड़ी, रुद्र सिंह भंडारी, विजय हिंदूवाद, लीला रावत, ताजवर भंडारी, विक्रम शाह और धर्मेंद्र कठैत सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


