भक्तिमय माहौल में बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुई आदिगुरु शंकराचार्य की गद्दी, पांडुकेश्वर पहुँची देवडोलियाँ

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 22 Second

चमोली।ज्योतिर्मठ के नृसिंह मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद आदिगुरु शंकराचार्य की डोली, गाडू घड़ा (तेल कलश) और गरुड़ देवता की उत्सव मूर्ति अपने प्रथम पड़ाव पांडुकेश्वर पहुँच गई है। इस यात्रा की अगुवाई रावल अमरनाथ नंबूदरी और बदरी-केदार मंदिर समिति  के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती कर रहे हैं। पांडुकेश्वर पहुँचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ डोली पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

बदरी-केदार मंदिर समिति  के  उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि देवडोलियों की विदाई के समय ज्योतिर्मठ के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। स्कूली बच्चों ने लगभग दो किलोमीटर के मार्ग तक फूलों की वर्षा कर यात्रा को विदा किया। इससे पूर्व शनिवार को तिमुंडिया वीर पूजन और ‘गरुड़ छाड़’ मेले का आयोजन कर आगामी यात्रा के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की गई।

बदरी-केदार मंदिर समिति  के उपाध्यक्ष के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि  22 अप्रैल  को योग बदरी पांडुकेश्वर से भगवान उद्धव जी, कुबेर जी और आदिगुरु शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ धाम पहुँचेगी।

इस पावन अवसर पर नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, पालिकाध्यक्ष देवेश्वरी शाह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत सहित मंदिर समिति के वरिष्ठ अधिकारी, वेदपाठी और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बम-बम भोले' के जयघोष से गूँजा हिमालय: बाबा केदार के कपाट खुले, पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाब

रुद्रप्रयाग।हिमालय की गोद में बसे द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक, भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आज शुक्रवार को ब्रह्ममुहूर्त में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरी केदारघाटी ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय बाबा केदार’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठी।   […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!