चिपको आंदोलन की स्वर्ण जयंती समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को किया सम्मानित

jantakikhabar
0 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:2 Minute, 28 Second

गोपेश्वर। चमोली जिले के जोशीमठ के रविग्राम खेल मैदान में गौरादेवी पर्यावरण एवं सामाजिक विकास समिति की ओर से चिपको आंदोलन की स्वर्ण जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को समिति की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए छह लोगों को सम्मानित किया गया। बुधवार को दूसरे दिन कार्यक्रम का उद्घाटन बागवानी बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र जुयाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गौरादेवी ने पर्यावरण को बचाने के लिए जो कार्य किया है उसे देश ही नहीं दुनिया में भी पहचान मिली है। गौरादेवी ने पेड़ों को बचाने के लिए जो अलख जगायी थी उनके इस महान कार्य को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाला हर व्यक्ति देश का प्रहरी है। कार्यक्रम में प्रकृति प्रेमी समाजसेवी जनदेश संस्था के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी, पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़वाले गुरूजी धन सिंह घरिया, हस्तशिल्प के लिए नर्मदा देवी, जड़ी बूटी संरक्षण के लिए वैशाख सिंह रावत, स्वरोजगार के लिए मंजू देवी, शिक्षा के क्षेत्र में सुरेंद्र सिंह राणा को यह सम्मान दिया गया। इस अवसर पर महिला मंगल दलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में निर्वतमान नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, हरीश भंडारी, आयोजन समिति के पुष्कर सिंह राणा, वैशाख सिंह राणा, धन सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह फरकिया, बीकेटीसी के पूर्व धर्माधिकारी भुवन उनियाल आदि मौजूद थे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम को दो अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

खटीमा।नानकमत्ता-गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम को दो अज्ञात हमलावरों ने मारी है।  बाबा को इलाज के लाया गया निजी अस्पताल खटीमा लाया गया घटना आज सुबह 6 से 7 बजे के बीच की है,घायल बाबा को इलाज के खटीमा लाया गया जहां  डॉक्टरों ने बाबा […]

Subscribe US Now

Share