चमोली। भारतीय जनता पार्टी ज्योतिर्मठ नगर मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का जोशीमठ में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुबीर बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए मिशन मोड में जुटने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता रघुबीर बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं। उन्होंने प्रमुख योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कृषि किसानों के सम्मान के लिए ‘किसान सम्मान निधि’ मील का पत्थर साबित हुई है।
कोविड काल के बाद से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के जरिए लगभग 80 करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे हैं। कौशल विकास हेतु विश्वकर्मा योजना’ और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं।
राज्य के विकास पर चर्चा करते हुए बिष्ट ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य अंतिम चरण में है, जो भविष्य में पहाड़ की जीवन रेखा बनेगी। इसके साथ ही चारधाम सड़क परियोजना से यात्रा सुगम हुई है, जिससे रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुँच रहे हैं और स्थानीय लोगों की आय में भारी वृद्धि हुई है।
प्रशिक्षण सत्र में जिला मीडिया संयोजक मोहन नेगी ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर प्रकाश डाला, जबकि जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र हटवाल ने ‘नमो ऐप’ की बारीकियों और तकनीकी माध्यमों से संगठन को मजबूत करने की जानकारी दी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि कार्यकर्ता ही सरकार और जनता के बीच की कड़ी हैं, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को इन योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुँचानी चाहिए। इस अवसर पर ऋषि कंडवाल, गजपाल बर्तवाल, कृष्णमणि थपलियाल, किशोर प्रसाद सती, अमित सती, विजया रावत, रोहिणी रावत पार्टी के कई दिग्गज नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे।
इस अवसर पर ऋषि कंडवाल, गजपाल बर्तवाल, कृष्णमणि थपलियाल, किशोर प्रसाद सती, अमित सती, विजया रावत, रोहिणी रावत पार्टी के कई दिग्गज नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे।


