सैंजी ब्यारा गांव के लोगो ने नंदा स्यालपति के अवसर पर भव्य मेला आयोजित

jantakikhabar
7 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:3 Minute, 8 Second

 

गोपेश्वर। नंदा देवी स्यालपाति के शुभ अवसर पर ग्राम सभा सैंजी ब्यारा में नंदाष्टमी के पर्व धूमधाम से मनाया गया। सैंजी गांव के श्रद्धालुओं द्वारा नंदाष्टमी उत्सव में रबिवार रात को भूमियाल द्वारा नंदा की पूजा अर्चना की।

जागर के मुख्य वक्ता बलवंत सिंह व मगल सिंह और पश्वा पुजारियों ने जागर लगाकर रात भर जागरण किया।सोमवार को 4 बजे मां नंदा स्यालपति का आयोजन भी किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में सैंजी व्यारा गांव की महिलाएं तथा पुरुष पश्वागण,फुलारू के साथ मां नंदा को विदा किया।इस अवसर पर भूमियाल के पश्वा  रणजीत सिंह भगवती के पश्वा  बलबीर सिंह,राजे सिंह,दिलवर सिंह, लाटू के पश्वा भीम सिंह, धर्म सिंह,कंचन सिंह,यशवंत सिंह,बीरेंद्र सिंह, आदित्य मंदिर के पुजारी, भरत सिंह,पान सिंह, नंदा के रक्षक के रूप में फुलारु हीरा सिंह,प्रदीप सिंह,मंगल सिंह, हरेंद्र सिंह फरस्वान,मनीष सिंह  हरेंद्र नेगी अपने पारंपरिक भेष भूषा के साथ पंचायती चौक पहुंचे जहा पश्वाओ ने नंदा के मिलन के साथ घड़े से स्नान कर खाना कतार के साथ पूजा- अर्चना के बाद मां नंदा के जागर तथा जयघोष के साथ पंचायती चौक से भूमि के भूमियाल और अन्य पश्वाओ ने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया। और अंत में पसवा पुजारियों ने प्रसाद के रूप में ककड़ी मुगरी भेट की,और अंत में  पश्वा,पुजारियों और ग्रामवासियों व नंदा को विदा किया। अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष गुडडू बिष्ट,जिला पंचायत सदस्या दीपा देवी, पूर्व प्रधान सेजीं सुंदर फरस्वान,प्रधान महेश्वरी देवी, प्रधान ब्यारा बृज लाल, सरपंच रघुबीर बिष्ट, गौरव सिंह,भरत सिंह,कर्ण सिंह,दुलाप सिंह,अबल सिंह,हरेंद्र नेगी, राकेश बिष्ट,भगत सिंह,मनीष सिंह,गणेश सिंह, प्रमोद सिंह, देविंद्र सिंह,अनिल सिंह,हरेंद्र सिंह,सुरेंद्र लाल, राकेश लाल,महिला मंगल दल अध्यक्ष हेमा देवी,तुलसी देवी,बसंती देवी,मुन्नी,मंजू देवी,रामेश्वरी देवी और ढोल वादक दिलवर लाल बुद्धि लाल आदि लोग शामिल थे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
80 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
20 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्डी लोकगीतों में झूमा लंदन, सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

  चमोली।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को लंदन पहुँचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय एवं लंदन में रह रहे उत्तराखंड के निवासियों द्वारा भव्य रंगारंग स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। लंदन में रह रहे उत्तराखण्ड के प्रवासियों द्वारा गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी लोकगीतों पर मनमोहन प्रस्तुति दी गई। स्वागत कार्यक्रम […]

Subscribe US Now

Share