सोनला में शुरू हुआ सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ, योग को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 11 Second

गोपेश्वर। चमोली जिले में नंदप्रयाग के समीप सोनला में पतंजलि महिला योग समिति चमोली के तत्वावधान में सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। श्री नारायण होटल में आयोजित शिविर का उद्घाटन पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विक्रम सिंह नेगी ने आयोजन के लिए पतंजलि महिला योग समिति के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि योग भारतीय ऋषि परंपरा की अमूल्य देन है। योग स्वस्थ शरीर के साथ सकारात्मक चिंतन और आध्यात्मिक चेतना को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

उन्होंने विशेष रूप से बच्चों को योग से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ और संस्कारी भावी पीढ़ी के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। बच्चों को कम उम्र से ही योग के प्रति प्रेरित करने से स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया जा सकता है।

शिविर में पतंजलि महिला योग समिति की उत्तराखंड सह प्रभारी लक्ष्मी शाह, जिला प्रभारी सुषमा भंडारी, पूर्व प्रभारी बीरा फर्स्वाण, राजेश्वरी पंवार, मीना पंवार, जशोदा, भगवती, उषा, राधा, सभासद दीपा देवी, मंजू सती, अपर्णा, मुकेश भंडारी, कुंवर सिंह और पंकज सजवाण सहित बड़ी संख्या में योग साधक मौजूद रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!