9 अक्टूबर को हल्द्वानी में जुटेंगे प्रदेशभर के व्यापारी, निकलेगी विशाल रैली

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second

देहरादून। व्यापारियों की एकता, सम्मान, अधिकारों और विभिन्न समस्याओं को लेकर 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तराखंड का प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज सभागार में होने वाले सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

सम्मेलन में प्रदेश के 19 संगठनात्मक जिलों और 395 नगर इकाइयों से व्यापारी प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान नगर निगम परिसर से मेडिकल कॉलेज सभागार तक व्यापारियों की विशाल रैली निकाली जाएगी। रैली के माध्यम से व्यापारी एकता का संदेश दिया जाएगा।

सम्मेलन में प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारी अपनी स्थानीय और प्रदेशस्तरीय समस्याएं संगठन के साथ मुख्यमंत्री एवं मंत्री के समक्ष रखेंगे। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हित में आवश्यक कार्रवाई को लेकर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने और व्यापारी हितों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली नगर इकाइयों तथा उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यापारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

प्रांतीय संगठन मंत्री अतुल साह ने प्रदेशभर के व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में हल्द्वानी पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन प्रदेश के व्यापारियों की एकजुटता, सम्मान और अधिकारों की आवाज को मजबूती देने का अवसर है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!