शादी वाले घरों में बढ़ी ‘किल्लत’, विदाई और अगवानी जैसी रस्मों पर संकट, नए नोट मिलना दुर्लभ

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 35 Second

चमोली। वैवाहिक सीजन के बीच चमोली जिले में शादी वाले घरों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ओर जहां एलपीजी गैस सिलेंडरों की कमी ने रसोई का बजट और आयोजन की व्यवस्था बिगाड़ रखी है, वहीं अब बाजार में 10, 20 और 50 रुपए के नए नोटों की भारी किल्लत ने पारंपरिक रस्मों की चमक फीकी कर दी है।

 

शहरों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे नोटों का संकट गहराता जा रहा है। शादी वाले परिवारों के सदस्य गुड्डू बिष्ट और महिपाल फर्स्वाण ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से बैंकों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। खासकर 10 रुपए के नए नोट पूरी तरह से बाजार से नदारद हैं। लोग परिचितों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी जुगाड़ लगाने की कोशिश कर रहे हैं,

जानकारों के अनुसार, एक सामान्य शादी में केवल अगवानी और विदाई की रस्मों के लिए ही 10, 20 और 50 रुपए के कम से कम 8 बंडल की आवश्यकता होती है। शादी के अलावा अन्य पारंपरिक रस्मों के लिए भी छोटे नोटों की भारी मांग रहती है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

51 वर्षों बाद ऐतिहासिक देवरा यात्रा का समापन, खल्ला गांव में कल से शुरू होगा भव्य लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत

गोपेश्वर। देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक परंपराओं में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। चमोली जिले के दशोली विकास खंड स्थित खल्ला गांव की आराध्य सती शिरोमणि माता अनसूया की रथ डोली की देवरा यात्रा सकुशल संपन्न होने के उपलक्ष्य में रविवार, 19 अप्रैल से भव्य लक्ष महायज्ञ […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!