देहरादून। आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संगठन ने अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ राजेश कुमार को मिलकर ज्ञापन सौंपा। इधर स्वास्थ्य सचिव ने संगठन की मांगों को जायज ठहराते हुए शासन स्तर पर त्वरित निस्तारण करने एवं एन एच एम को शीघ्र बैठक करवाने के निर्देश दिए। । जिससे राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि व प्रतिमा 18000 रुपए राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की जायेगी।गुरुवार को आशा स्वास्थ्य संगठन (संबंध भारतीय मजदूर संघ) की प्रदेश महामंत्री ललितेश विश्वकर्मा, प्रदेश अध्यक्ष संजीव बिश्रोई प्रदेश कोषाध्यक्ष गंगा गुप्ता ने स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है।इस अवसर पर बुद्धि बल्लभ थपलियाल, पवन कुमार, सुनीता तिवारी उपस्थित रहे।
आशा स्वास्थ्य कार्यकर्त्री संगठन ने स्वास्थ्य सचिव को सौंपा ज्ञापन
Read Time:1 Minute, 20 Second


