10 हजार के लेनदेन में खूनी संघर्ष, डंडों से पीटकर साथी की हत्या

jantakikhabar
0 0
Read Time:5 Minute, 36 Second

कर्णप्रयाग के ग्राम सेमी में वारदात, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा; हत्या में प्रयुक्त दो बांस के डंडे बरामद

कर्णप्रयाग। महज 10 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने साथी की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। घटना कर्णप्रयाग के ग्राम सेमी की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन कर्णप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो बांस के डंडे भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से ग्राम सेमी में दो व्यक्तियों के बीच झगड़े और एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली। सूचना पर कोतवाली कर्णप्रयाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां सुमित कुमार (28), निवासी कलापुर बुजुर्ग, थाना कीरतपुर, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश), पानी की टंकी के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें थीं। पुलिस उसे तत्काल उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि सुनील कुमार ने सुमित पर डंडे से हमला किया और इसके बाद फरार हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई। क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक विनोद प्रसाद थपलियाल के नेतृत्व में पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए आरोपी सुनील कुमार (28), निवासी ग्राम गोठिंडा जूनिधार, थाना थराली, चमोली को पोखरी रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास दो खच्चर हैं और वह पिछले 15 से 20 दिनों से सुमित के साथ रेत-बजरी ढुलाई का काम कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, सुमित पर उसके 10 हजार रुपये बकाया थे। इसी रकम को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को शराब पीने के बाद आरोपी ग्राम सेमी स्थित सुमित के डेरे पर पहुंचा और उससे विवाद करने लगा। सुमित ने उसे पुलिस चौकी चलने के लिए कहा। इसी दौरान आरोपी ने बांस के डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। सुमित के जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपी ने उस पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सुमित की आवाज सुनकर उसका साथी अशोक कुमार बीच-बचाव के लिए पहुंचा तो आरोपी ने उसे धमकी देकर वहां से भगा दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अशोक कुमार की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक सुमित की हालत गंभीर हो चुकी थी

मृतक के बड़े भाई विपिन कुमार की तहरीर पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मुकदमा अपराध संख्या 35/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) में हत्या का अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ग्राम सेमी में घटनास्थल के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो बांस के डंडे बरामद किए।

पुलिस ने आरोपी को 16 अक्टूबर को न्यायिक मजिस्ट्रेट कर्णप्रयाग के न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद प्रसाद थपलियाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह नेगी, उपनिरीक्षक मानवेन्द्र गुसाईं, जय सिंह राणा और वीरपाल नेगी तथा हेड कांस्टेबल प्रकाश कंडवाल, राकेश पोखरियाल, सतीश गुसाईं, दर्शन और कांस्टेबल संतोष चौहान शामिल रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!