भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र के लिए पुलिस की तैयारियां पूरी, सुरक्षा में तैनात होंगे 1000 से अधिक पुलिसकर्मी

jantakikhabar
0 0
Read Time:4 Minute, 56 Second

आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था और आईजी गढ़वाल ने पुलिस बल की ब्रीफिंग कर दिए निर्देश, प्रवेश द्वारों और बैरियरों पर रहेगी कड़ी निगरानी

भराड़ीसैंण/चमोली। भराड़ीसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र-2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. निलेश आनंद भरणे और पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्हें सतर्कता, अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए

ब्रीफिंग में अधिकारियों ने कहा कि विधानसभा सत्र जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में पुलिस की भूमिका बेहद जिम्मेदारीपूर्ण होती है। सभी पुलिसकर्मी निर्धारित ड्यूटी स्थल पर समय से पहुंचें और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें। विधानसभा परिसर के प्रवेश द्वारों पर व्यक्तियों और वाहनों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच करने तथा केवल अधिकृत व्यक्तियों और वैध पासधारकों को प्रवेश देने के निर्देश दिए गए।

बैरियरों पर तैनात पुलिस बल को जुलूस, धरना-प्रदर्शन और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को सुरक्षा घेरे में प्रवेश न करने दिया जाए। संदिग्ध गतिविधि या असामान्य परिस्थिति की सूचना तत्काल संबंधित प्रभारी अधिकारी को देने के साथ ही आमजन के प्रति संयमित और शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार और अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने भी पुलिस बल को संबोधित किया। उन्होंने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने की अपील की।

विधानसभा सत्र के मद्देनजर प्रवेश द्वारों, बैरियरों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के प्रभावी संचालन के लिए विभिन्न पुलिस इकाइयों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। आईजी कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती, पुलिस अधीक्षक चंपावत रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय, 46वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक पंकज भट्ट और पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ प्रह्लाद कोंडे ने भी वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग कर सुरक्षा तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस और सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती

विधानसभा सत्र की सुरक्षा के लिए जारी पदवार विवरण के अनुसार छह अपर पुलिस अधीक्षक, 20 पुलिस उपाधीक्षक, 54 प्रभारी निरीक्षक एवं थाना प्रभारी, 43 उपनिरीक्षक, 35 महिला उपनिरीक्षक, 52 अपर उपनिरीक्षक, 460 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी, 67 महिला आरक्षी, 26 यातायात पुलिसकर्मी, 153 सशस्त्र पुलिसकर्मी और 120 होमगार्ड तैनात रहेंगे। इसके अलावा पीएसी, एटीएस, एसडीआरएफ, बीडीएस और हॉक टीम के कार्मिक भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केदारनाथ-बदरीनाथ हाईवे आपस में जुड़ेंगे, शहर को जाम से मिलेगी राहत; मुख्यमंत्री धामी ने संगम लाइब्रेरी का किया निरीक्षण

रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के तहत अलकनंदा नदी पर निर्मित पुल और सुरंग का निरीक्षण किया। करीब 156 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना पर ट्रायल के […]

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share
error: Content is protected !!