Read Time:1 Minute, 6 Second
चमोली।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जनपद चमोली के सौजन्य से राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत विवेकानंद नेत्रालय रामकृष्ण मिशन आश्रम किशनपुर देहरादून के माध्यम से फरवरी माह में निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविरो का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता ने जानकारी देते बताया कि कार्यक्रम के तहत जनपद में
4 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली।
18 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी।
21 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट (नंदानगर)
25 फरवरी को उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किये जायेंगे।


