भाजपा की संगठनात्मक बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, चमोली की तीनों सीटों पर कमल खिलाने का आह्वान

jantakikhabar
0 0
Read Time:3 Minute, 15 Second

प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज और प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

चमोली। भारतीय जनता पार्टी की जिला संगठनात्मक बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। बैठक में भाजपा उत्तराखंड की सह प्रभारी बांसुरी स्वराज और प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने चमोली जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटने का आह्वान किया।

बैठक में दोनों नेताओं ने विभिन्न मंडलों से आए कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों तक सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाए। कार्यकर्ता योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लोगों से संपर्क करें और उन्हें पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रत्येक मंडल में अधिक से अधिक लोगों के साथ संवाद स्थापित कर सरकार की योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने का आह्वान किया।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, चमोली के प्रभारी संपत सिंह रावत, जिला सहप्रभारी महावीर पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुबीर बिष्ट, अरुण मैठाणी, रामचंद्र गौड़, बलबीर घुनियाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत, बदरी-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, हिमानी वैष्णव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट, विनोद कनवासी, जिला मीडिया संयोजक मोहन नेगी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीपलकोटी में पार्किंग, विद्युत सब स्टेशन और आईटीआई भवन की मांग उठाई

भाजपा प्रदेश सह संयोजक अतुल साह ने गैरसैंण में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रियों से की मुलाकात, राज्य आंदोलनकारियों के प्रमाण-पत्र जारी करने का मुद्दा भी उठाया भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। भाजपा के प्रदेश सह संयोजक व्यवसायिक प्रकोष्ठ एवं बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल साह ने विधानसभा सत्र के दौरान […]

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share
error: Content is protected !!