पीपलकोटी में पार्किंग, विद्युत सब स्टेशन और आईटीआई भवन की मांग उठाई

jantakikhabar
0 0
Read Time:5 Minute, 2 Second

भाजपा प्रदेश सह संयोजक अतुल साह ने गैरसैंण में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रियों से की मुलाकात, राज्य आंदोलनकारियों के प्रमाण-पत्र जारी करने का मुद्दा भी उठाया

भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। भाजपा के प्रदेश सह संयोजक व्यवसायिक प्रकोष्ठ एवं बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल साह ने विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण और प्रदेश सरकार के विभिन्न मंत्रियों से मुलाकात कर चमोली जनपद सहित विशेष रूप से पीपलकोटी क्षेत्र की जनसमस्याओं को उठाया। उन्होंने क्षेत्र में पार्किंग निर्माण, विद्युत सब स्टेशन की स्थापना, आईटीआई भवन निर्माण और राज्य आंदोलनकारियों के लंबित प्रमाण-पत्र जारी करने सहित कई मांगें सरकार के सामने रखीं।

अतुल साह ने पीपलकोटी की पेयजल योजना के लिए धनराशि उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीपलकोटी चारधाम यात्रा मार्ग का महत्वपूर्ण पड़ाव है। यहां स्थानीय लोगों और व्यापारियों के साथ ही बदरीनाथ धाम एवं हेमकुंड साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। ऐसे में क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जरूरी है।

पार्किंग और विद्युत सब स्टेशन की मांग

नगर क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढ़ने के मद्देनजर अतुल साह ने व्यवस्थित पार्किंग निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने तथा युवाओं को तकनीकी शिक्षा की बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से आईटीआई के लिए भूमि का शीघ्र हस्तांतरण और भवन निर्माण के लिए बजट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

आंदोलनकारियों के प्रमाण-पत्र जारी करने का मुद्दा उठाया

अतुल साह ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भाग लेने वाले ऐसे आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण और प्रमाण-पत्र जारी करने का विषय भी उठाया, जिनके प्रमाण-पत्र अब तक नहीं बन पाए हैं। उन्होंने पात्र आंदोलनकारियों के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई कर प्रमाण-पत्र जारी करने का आग्रह किया।

इसके अलावा प्रभारी मंत्री के समक्ष सेलडाला ग्राउंड के विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए जिला योजना से धनराशि उपलब्ध कराने और क्षेत्र में पशुपालकों की सुविधा के लिए पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण कराने की मांग भी रखी।

 

व्यापारियों की समस्याओं पर भी चर्चा

अतुल साह ने स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को उठाते हुए व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाने और नगर की व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पीपलकोटी की भौगोलिक स्थिति और चारधाम यात्रा मार्ग पर इसके महत्व को देखते हुए क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ क्षेत्रीय विकास तथा जनसमस्याओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। उनके अनुसार, संबंधित मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला है। अतुल साह ने उम्मीद जताई कि इन मांगों पर कार्यवाही होने से पीपलकोटी और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों, व्यापारियों, युवाओं तथा पशुपालकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share
error: Content is protected !!