नंदप्रयाग के मेहड़ बगठी वन पंचायत में लगी भीषण आग

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second

 

नंदप्रयाग (चमोली) जनपद के अलकनंदा वन प्रभाग के अंतर्गत चमोली रेंज से बड़ी खबर सामने आ रही है। नंदप्रयाग क्षेत्र के मेहड़ बगठी वन पंचायत में भीषण आग (Forest Fire) लग गई है। सूखे पत्तों और तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है, जिससे जंगल की बहुमूल्य वन संपदा जलकर खाक हो रही है।

 

आग इतनी भयानक है कि इसकी लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से ही साफ देखा जा सकता है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, आग तेजी से फैलते हुए आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ रही है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही अलकनंदा वन प्रभाग की टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुँच गए हैं। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद वन कर्मी और फायर वाचर्स आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं। हालांकि, तेज हवाएं राहत कार्य में बाधा डाल रही हैं।

 

फिलहाल, आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन विभाग इसे मानवीय भूल या शरारत के कोण से भी देख रहा है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधिकारियों के 'टोटे' से जूझ रही बीकेटीसी: चारधाम यात्रा सिर पर, बदरी-केदार मंदिर समिति 'भगवान भरोसे'

गोपेश्वर। देश की प्रतिष्ठित श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति इन दिनों गंभीर प्रशासनिक संकट के दौर से गुजर रही है। आलम यह है कि मुख्य कार्याधिकारी  समेत कई महत्वपूर्ण पद रिक्त होने के कारण समिति का कामकाज पूरी तरह ठप पड़ गया है। आगामी 22 और 23 अप्रैल को क्रमश: केदारनाथ […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!