बद्रीनाथ विधानसभा की योजनाओं में कटौती का आरोप, विधायक लखपत बुटोला ने सरकार को घेरा

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 5 Second

चमोली। बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक लखपत बुटोला ने प्रदेश सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार बद्रीनाथ विधानसभा के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत योजनाओं में लगातार कटौती की जा रही है।

विधायक बुटोला ने आरोप लगाया कि बद्रीनाथ विधानसभा के लिए स्वीकृत विकास योजनाओं का बजट कम कर अन्य क्षेत्रों की ओर स्थानांतरित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमांत और पर्वतीय क्षेत्र होने के बावजूद बद्रीनाथ विधानसभा को अपेक्षित प्राथमिकता नहीं दी जा रही है।

उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। बुटोला ने कहा कि सरकार की नीतियों पर केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्तारूढ़ दल के कुछ नेता और कार्यकर्ता भी स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं की बदहाली को लेकर प्रश्न उठा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

विधायक ने सरकार से बद्रीनाथ विधानसभा की विकास योजनाओं में की गई कटौतियों पर पुनर्विचार करने तथा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया जाता रहेगा।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निजमूला-बिरही मोटर मार्ग पर करोड़ों की लागत से हो रहा सुधारीकरण, अधूरे कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने की जांच की मांग

गोपेश्वर।चमोली जिले के निजमूला-बिरही मोटर मार्ग पर नौ करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सड़क सुधारीकरण का कार्य पिछले तीन वर्षों से चल रहा है। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब तक कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे पड़े हैं, जिससे बरसात से पहले ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ गई […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!