चमोली : बंड विकास मेले में बंड क्षेत्र की महिलाओं द्वारा शानदार लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। मेले में आज के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट रहे।
सात दिवसीय बंड विकास औद्योगिक, पर्यटन किसान एवं सांस्कृतिक मेले के तीसरे दिन के मुख्य अतिथि रहे चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट जबकि विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, जिला पंचायत सदस्य, कुमारी संतोषी, रमा राणा, जिला पंचायत सदस्य आयुषी बुटोला के प्रतिनिधि लक्ष्मण बुटोला रहे। बंड संगठन द्वारा सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया।
बंड विकास मेले के तीसरे दिन बंड एवं नागपुर पट्टी क्षेत्र के 38 से अधिक महिला मंगल दलों की महिलाओं ने लोक एवं पौराणिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। बंड विकास संगठन द्वारा सभी महिला मंगल दलों को प्रोत्साहित राशि देकर हौसला अफजाई की गई। इस दौरान मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे मेलार्थियों द्वारा जमकर खरीदारी भी की गई।
इस अवसर पर बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, महामंत्री हरीश पुरोहित, ताजवर नेगी, अतुल शाह, शंभू सती, गजेन्द्र राणा, हरेंद्र पंवार, विजय मलासी, अयोध्या हटवाल, अब्बल सिंह, प्रकाश नेगी, दीपक पंत, सुनील कोठियाल, मनोज कुमार, शैलेंद्र नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।


