वर्ष 2026 में ही होगी मां नंदा की ऐतिहासिक बड़ी जात, कुरुड़ आयोजन समिति ने दोहराया संकल्प

jantakikhabar
0 0
Read Time:4 Minute, 57 Second

गोपेश्वर। मां नंदा देवी की ऐतिहासिक बड़ी जात के आयोजन वर्ष को लेकर चल रहे विवाद के बीच सिद्धपीठ कुरुड़ से जुड़ी आयोजन समिति ने वर्ष 2026 में ही बड़ी जात आयोजित करने का दावा दोहराया है। गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में समिति पदाधिकारियों ने कहा कि जनवरी 2026 में कुरुड़ क्षेत्र के 484 गांवों के प्रतिनिधियों और गौड़ पुजारियों की मौजूदगी में हुई महापंचायत में सर्वसम्मति से वर्ष 2026 में बड़ी जात आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। इसी निर्णय के बाद आयोजन समिति का गठन किया गया।

समिति अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मां नंदा की धार्मिक परंपरा और मान्यताओं के अनुरूप बड़ी जात की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वसंत पंचमी के दिन मां नंदा के प्रकट होकर होमकुंड-कैलाश जाने की इच्छा व्यक्त करने की मान्यता है। इसी आस्था के आधार पर समिति वर्ष 2026 में यात्रा आयोजित करने के संकल्प पर कायम है।

उन्होंने बताया कि 13 अगस्त 2026 को सिद्धपीठ कुरुड़ में मां नंदा के पुनः अवतरित होने की परंपरा के बाद भी समिति ने वर्ष 2026 में यात्रा कराने का संकल्प दोहराया है। समिति के अनुसार, यात्रा के आयोजन, मार्ग और व्यवस्थाओं को लेकर पिछले कई महीनों से जिला प्रशासन, राज्य सरकार और संबंधित विभागों के साथ पत्राचार किया जा रहा है।

समिति के महासचिव अशोक गौड़ ने बताया कि यात्रा के लिए संशोधित रूट मैप भी संबंधित स्तर पर प्रस्तुत किया गया है। इसमें नंदा सिद्धपीठ मंदिर कुरुड़, देवराड़ा, ज्योतिर्मठ-ताड़ा क्षेत्र, दशमद्वार मंदिर हिंडोली, शैलेश्वर महादेव मंदिर बैनोली और मां नंदा देवी मंदिर लाता सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों को शामिल करने का आग्रह किया गया है।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि यात्रा के दौरान निर्जन एवं उच्च हिमालयी पड़ावों पर व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारी की आवश्यकता होगी। इसके लिए ग्राम प्रधानों, मंदिर समितियों और स्थानीय प्रबुद्धजनों की अध्यक्षता में पड़ाव समितियों के गठन का सुझाव दिया गया है, ताकि यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

प्रेस वार्ता में समिति ने कहा कि नंदा राजजात समिति की ओर से राजजात को वर्ष 2027 में आयोजित करने का निर्णय लिया जा चुका है, जबकि कुरुड़ पक्ष वर्ष 2026 में बड़ी जात कराने के निर्णय पर कायम है। समिति ने स्पष्ट किया कि यह विषय राजनीतिक विवाद का नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और परंपरा का विषय है।

समिति ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, मंदिर समितियों, धर्मगुरुओं और श्रद्धालुओं से आयोजन में सहयोग की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी पक्ष की भावनाओं को ठेस न पहुंचे और इस विषय को राजनीतिक विवाद का रूप न दिया जाए।

समिति ने राज्य सरकार और चमोली प्रशासन से बड़ी जात की तैयारियों, विशेषकर उच्च हिमालयी एवं निर्जन पड़ावों पर की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी सार्वजनिक करने का आग्रह किया है, ताकि श्रद्धालुओं के बीच किसी प्रकार की भ्रांति की स्थिति न रहे।

प्रेस वार्ता में समिति अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष सुखवीर रोतेला, महासचिव अशोक गौड़, देवेंद्र फर्स्वाण, वीरेंद्र रावत, महेंद्र राणा और वल्लभ थपलियाल मौजूद रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की खाई में गिरने से मौत, रातभर तलाशते रहे परिजन

चमोली। नंदानगर विकासखंड के कुरूड़-लुंतरा मोटरमार्ग पर चंचोली गधेरे के समीप बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवान की मौत हो गई। छुट्टी पर घर आए 12 गढ़वाल स्काउट में तैनात जवान संदीप गौड़ की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!