सीमांत गांव नीति घाटी पहुंचे विधायक लखपत बुटोला, विकास कार्यों को लेकर दिए भरोसे

jantakikhabar
0 0
Read Time:5 Minute, 37 Second

चमोली। बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखपत बुटोला ने सीमांत क्षेत्र के विभिन्न गांवों का चार दिवसीय जनसंपर्क एवं विकास भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नीती घाटी के दुर्गम गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और सड़क, स्वास्थ्य, संचार, परिवहन सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं

भ्रमण की शुरुआत 17 अगस्त को सीमांत गांव नीती से हुई। विधायक ने नीती, गामशाली, बाम्पा और फरकिया में ग्रामीणों से मुलाकात की। इसके बाद गुरगुटी में रात्रि विश्राम किया। 18 अगस्त को मेहरागांव, कैलाशपुर, मलारी और कोषा में जनसंपर्क किया गया, जबकि रात्रि विश्राम जेलम में हुआ।

19 अगस्त को विधायक जुम्मा, लौंग और पागरसु पहुंचे। वहीं 20 अगस्त को सूकी, भल्लागांव, लाता, रेणी चक लाता और रेणी चक सुभाई में ग्रामीणों से मुलाकात के बाद कार्यक्रम का समापन जोशीमठ में हुआ।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने नेटवर्क एवं संचार व्यवस्था, गैस आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं, परिवहन, पैदल मार्गों और पगडंडियों के सुधारीकरण, मंदिरों के सौंदर्यीकरण तथा महिला मंगल दल और युवक मंगल दल से जुड़े विकास कार्यों की समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।विधायक लखपत बुटोला ने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार से संबंधित मामलों को उचित मंच पर उठाकर सीमांत क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

भ्रमण के दौरान विभिन्न ग्राम सभाओं में विकास कार्यों के लिए विधायक निधि और अन्य माध्यमों से धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणाएं एवं प्रक्रियाएं की गईं। ब्लॉक प्रमुख ज्योर्तिमठ अनूप नेगी ने भी विभिन्न गांवों में विकास निधि से स्वीकृत एवं प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी।

बिरही-बेडूबगड़ स्थित भोटिया पड़ाव में विधायक निधि से ₹42 लाख की लागत से निर्माणाधीन भोटिया जनजाति बहुउद्देशीय भवन का भी विधायक ने जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस स्थान को जनजातीय समाज के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ व्यापारिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा

विधायक बुटोला ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं और लगातार ग्रामीणों के संपर्क में रहें।

भ्रमण के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की नीतियों और जनजातीय समाज के हित में किए गए कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी। कांग्रेस की ओर से दावा किया गया कि विभिन्न ग्राम सभाओं में कई ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भ्रमण में जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शंकर सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं बदरीनाथ विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर पल्लव, जनजाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुपया सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. विजय हिंदवाल, ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख गुड्डी देवी, लाता वन पंचायत सरपंच धर्मेंद्र राणा, नगरपालिका अध्यक्ष देवेश्वरी देवी, पूर्व नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस आरती उनियाल सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, वन पंचायत सरपंच, युवा और मातृशक्ति मौजूद रहे।

चार दिवसीय भ्रमण को विधायक ने सीमांत क्षेत्र की जनता से सीधे संवाद, समस्याओं की पहचान और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!