चमोली के विद्यालयों में आपदा प्रबंधन का मॉक अभ्यास, विद्यार्थियों को दिया जा रहा व्यावहारिक प्रशिक्षण

jantakikhabar
0 0
Read Time:3 Minute, 50 Second

भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ और अग्निकांड से बचाव के तरीके सीख रहे छात्र-छात्राएं, 28 नवंबर तक चलेगा अभियान

चमोली। आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न विद्यालयों में आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक अभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 14 से 28 नवंबर तक संचालित इस अभियान के तहत विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय कर्मचारियों को भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, अतिवृष्टि और अग्निकांड जैसी आपदाओं से बचाव के व्यावहारिक तरीके सिखाए जा रहे हैं।

अग्निशमन विभाग, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इन कार्यक्रमों के दौरान विभागीय टीमें विद्यालयों में पहुंचकर आपदा के समय सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दे रही हैं।

भूकंप के दौरान अपनाई जाने वाली ‘ड्रॉप, कवर एवं होल्ड’ प्रक्रिया, सुरक्षित स्थानों की पहचान और आपातकालीन निकासी मार्गों के बारे में विद्यार्थियों को बताया जा रहा है। वहीं, अग्निशमन विभाग के कार्मिक आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग तथा विद्युत शॉर्ट सर्किट और गैस सिलेंडर में आग लगने जैसी परिस्थितियों से निपटने के तरीके समझा रहे हैं।

एसडीआरएफ की टीम खोज एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को सुरक्षित निकासी, घायलों को प्राथमिक उपचार देने, रस्सियों के माध्यम से बचाव कार्य करने और विभिन्न बचाव उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण दे रही है।

मॉक अभ्यास के दौरान आपातकालीन स्थिति की परिकल्पना कर विद्यार्थियों और शिक्षकों को विद्यालय भवन से सुरक्षित बाहर निकलने तथा निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर एकत्रित होने का अभ्यास भी कराया जा रहा है। इसके साथ ही विद्यालयों में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं और आपातकालीन निकासी मार्गों की जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को आपदा के समय घबराने के बजाय सूझबूझ और सतर्कता से काम लेने, अनुशासन बनाए रखने तथा अफवाहों से बचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। छात्र-छात्राएं विभागीय कार्मिकों से आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा और खोज-बचाव से जुड़े सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी कर रहे हैं।

28 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य विद्यालयों में आपदा प्रबंधन की संस्कृति विकसित करना और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित व सुरक्षित प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करना है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

28 नवंबर को मेलबगड़ में लगेगा जिला स्तरीय बहुउद्देशीय शिविर

सीडीओ की अध्यक्षता में होगा आयोजन, मौके पर सुनी जाएंगी जनसमस्याएं चमोली, 25 नवंबर। जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी 28 नवंबर को विकासखंड गैरसैंण के मेलबगड़ में जिला स्तरीय बहुउद्देशीय शिविर […]

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share
error: Content is protected !!