चमोली जिले के निजमुला-बिरही मोटर मार्ग पर टूटे हुए क्रॉस बैरियर आज भी दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। गौरतलब है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व जिलाधिकारी ने निजमुला घाटी का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निजमुला बिरही मोटर मार्ग पर क्षतिग्रस्त क्रॉस बैरियरों को शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए थे।

लेकिन जिलाधिकारी के स्पष्ट आदेशों के बावजूद एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी बैरियरों की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी है। भरत राणा का कहना है कि मार्ग के कई हिस्सों में सुरक्षा बैरियर टूटे हुए हैं और 1वर्ष पहले इस मार्ग पर टूटे हुए क्रॉस बैरियर के कारण 4 लोगों की अकाल मौत हो चुकी है जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।
स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन और विभाग से जल्द से जल्द क्रॉस बैरियरों की मरम्मत कर मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होना बेहद आवश्यक है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
।


