भाजपा ने विकसित भारत के संकल्प के साथ गोपेश्वर में निकली सेवा ज्योति यात्रा

jantakikhabar
0 0
Read Time:4 Minute, 16 Second

विधायकों ने प्रज्ज्वलित की सेवा ज्योति मशाल, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प

गोपेश्वर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को गोपेश्वर बस स्टैंड में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी आमजन को दी गई। इस दौरान वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सक्रिय भागीदारी का संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल और थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेवा ज्योति कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित किया। गोपेश्वर में भी प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया।

विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में विकास कार्यों को गति मिली है। ऑल वेदर रोड समेत बेहतर सड़क और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से प्रदेश में आवागमन सुगम हुआ है और पर्यटन व तीर्थाटन को बढ़ावा मिला है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना से प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के समापन पर विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा ने सेवा ज्योति मशाल प्रज्ज्वलित की। इसके बाद राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी मोहित बिष्ट और रफीक अहमद के नेतृत्व में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। बस स्टैंड से शुरू हुई यात्रा पुलिस मैदान तक पहुंची। इसमें युवाओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, भेषज संघ जिलाध्यक्ष सतेंद्र असवाल, नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश शाह, महिला आयोग सदस्य विजया रावत, पूर्व राज्य मंत्री पुष्पा पासवान, भाजपा जिला प्रभारी संपत रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, सह प्रभारी महावीर सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष भाजपा गजपाल बर्त्वाल, जिला महामंत्री विनोद कनवासी व अरुण मैठाणी, सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी आनंद सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!