मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गोपेश्वर में फूंका निर्वाचन आयोग का पुतला

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

गोपेश्वर। मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड तिराहे पर नारेबाजी करते हुए निर्वाचन आयोग का पुतला दहन किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बिना किसी ठोस आधार के निरस्त किया गया है, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं। हाल के घटनाक्रम के बाद कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं और पार्टी नेतृत्व ने भी निर्वाचन आयोग के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नामांकन निरस्त किए जाने की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह निर्णय राजनीतिक दबाव में लिया गया है तथा इससे महिला प्रतिनिधित्व को भी आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है।

प्रदर्शन में पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, प्रमोद बिष्ट, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, जिला उपाध्यक्ष भगत कनियाल, अनुसूचित जाति महिला जिलाध्यक्ष महेशी देवी, वरिष्ठ कांग्रेसी जी.डी. हिंदवाल, महेंद्र नेगी, रविन्द्र बर्त्वाल, गोपाल रावत, मनमोहन ओली, राजेन्द्र नेगी, मदन सेमवासी, प्रताप लाल, जयपाल कोहली, विक्रम शाह, मोहन नेगी, यशवंत सिंह एवं सुभाष राणा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जन मुद्दों को लेकर नगर पंचायत एवं बंड नागपुर के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पीपलकोटी/चमोली। नगर पंचायत पीपलकोटी एवं बंड नागपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने टीएचडीसी से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र की लंबे समय से लंबित समस्याओं, परियोजना प्रभावित लोगों की मांगों तथा पूर्व बैठकों में दिए गए आश्वासनों पर कार्रवाई न होने […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!