आम आदमी पार्टी ने गोपेश्वर में किया जिला कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second

2027 की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

गोपेश्वर। आम आदमी पार्टी  संगठन चमोली द्वारा शनिवार को गोपेश्वर में जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आम आदमी पार्टी की गढ़वाल लोकसभा सह-प्रभारी किरण शर्मा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी आलाकमान अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार, आम आदमी पार्टी आगामी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 70 सीटों पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

सम्मेलन के दौरान पार्टी की आगामी राजनीतिक गतिविधियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। सह-प्रभारी किरण शर्मा ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता बदलाव चाहती है और पार्टी कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आप के जिलाध्यक्ष देव सिंह फोनिया ने की, जबकि बद्रीनाथ विधानसभा अध्यक्ष भवान सिंह चौहान सम्मेलन में विशेष रूप से मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्र शेखर भट्ट द्वारा किया गया।

सम्मेलन में युवा, महिला और संगठन शक्ति की सक्रिय और भारी भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर अनूप सिंह रावत,खुशनजाम,सुदर्शन सिंह कंडारी,प्रदीप सकलानी,प्रभात राणा,नर्मदा,मीणा,रुचि देवी आदि लोग मौजूद थे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!