लोकसभा चुनाव को लेकर विधानसभा बदरीनाथ के कार्यालय का किया शुभारंभ

jantakikhabar
0 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:2 Minute, 6 Second

 

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लिया जीत का संकल्प

चमोली।लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को बदरीनाथ विधानसभा के चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। पार्टी के जिला कार्यालय में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने किया।
चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के दौरान विधानसभा की कोर कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने चुनाव को लेकर चर्चा की।

विधानसभा बदरीनाथ के संयोजक गजेंद्र रावत ने कहा कि चुनाव में बेहतर प्रबंधन के लिये जल्द विधानसभा प्रबंधन कमेटी का गठन करने के साथ ही कार्यकर्ताओं से संवाद और बूथवार संपर्क अभियान भी संचालित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति नीति और सरकार के कार्यों की जानकारी साझा कर संगठन को मजबूत करने की बात भी कही।
इस मौके पर विधानसभा प्रभारी विनोद नेगी, भाजपा महामंत्री कुलदीप वर्मा, विधानसभा सह संयोजक भगवती प्रसाद नम्बूदरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, ललित मिश्रा, वीरेंद्र राणा, बल्लभ प्रसाद थपलियाल, वीरेंद्र फरस्वाण, महेंद्र राणा, संदीप रावत, नंदन बिष्ट, आनंद सिंह राणा, हरक सिंह नेगी, कृष्णमणी थपलियाल, पुष्पा पासवान, लक्ष्मी बिष्ट, हरिबोधनी खत्री, उमेश भट्ट और विजय कपरुवाण आदि मौजूद थे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा प्रदेश आईटी संयोजक अजीत नेगी ने चमोली में ली कार्यकर्ताओं की बैठक

चमोली। भाजपा  लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। भाजपा के प्रदेश आईटी संयोजक अजीत नेगी लोकसभा क्षेत्र पौड़ी के चमोली के जिला कार्यालय में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया और उन्होंने भाजपा के जिला व मंडल आईटी संयोजको और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ […]

Subscribe US Now

Share